मिर्ज़ापुर मंत्री अनुप्रिया पटेल के आरोप पर विन्ध्याचल पुलिस सक्रिय 8 लाख के हेरोइन के साथ तस्कर को धरदबोचा
मिर्ज़ापुर की सांसद व केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बीते दिनों अपने एक कार्यकर्ता के पिटाई होने पर उसका हाल जानने जब जिला अस्पताल पहुंची थी, तो विन्ध्याचल पुलिस पर ड्रग्स बिकवाने का गम्भीर आरोप लगया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ था, जिसको संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिननन्द ने कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बीते दिनों बदलाव भी किया था, मिर्ज़ापुर की सांसद व केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के द्वारा लगाए गए आरोप पर विन्ध्याचल पुलिस सक्रिय होते हुए, आज थानाध्यक्ष अमित कुमार ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना के आधार पर 8 लाख मूल्य के हेरोइन के साथ एक तस्कर को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया, पुलिस द्वारा बताया गया कि 72 ग्राम के हेरोइन के साथ शातिर अभियुक्त संतोष जायसवाल उर्फ सेठ्ठी पुत्र स्व0 भैरव प्रसाद निवासी बावली चौराहा थाना विन्ध्याचल को देवरहवा बाबा रोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹ 8 लाख है, तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल UP 63 AM 5591 को बरामद किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त पर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए जेल भेजा गया ,