मिर्ज़ापुर मंडलीय अस्पताल की बेपटरी व्यवस्था को पटरी पर लाने वाले मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ तरुण सिंह को हटाया गया
मिर्ज़ापुर जिला मंडलीय अस्पताल में बे-पटरी चिकित्सकीय व्यवस्था को पटरी पर लाने वाले लोकप्रिय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉo तरुण सिंह को मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल आर बी कमल द्वारा हटा कर उनकी जगह जिला अस्पताल के विवादित डाक्टर अरविन्द कुमार सिन्हा को चिकित्सा अधीक्षक बना दिया गया , तो वही हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉo सुनील कुमार श्रीवास्तव को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नामित किया गया , मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉo तरुण सिंह उस समय जिला मंडलीय अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पदभार को ग्रहण किया था, जब जिला मंडलीय अस्पताल में चिकित्सकीय व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त बे-पटरी और काफी खराब चल रही थी , डॉo तरुण सिंह कार्यभार ग्रहण करते ही मंडलीय अस्पताल की चिकित्सकीय व्यवस्था को काफी सुधार किया, जिसमे पीड़ित मरीजों को हर बेहतर सुविधा, डॉक्टरों द्वारा बड़े बड़े सफलता पूर्वक आपरेशन, अस्पताल में साफ-सफाई , डॉक्टर व अन्य स्टाप के लापरवाही पर एक्शन लेकर सुधार किया , ऐसे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉo तरुण सिंह को मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल आरबी कमल द्वारा हटा दिया गया , अब उनकी जगह हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉo सुनील कुमार श्रीवास्तव को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व जिला अस्पताल के विवादित डाक्टर अरविन्द कुमार सिन्हा को चिकित्सा अधीक्षक नामित किया गया है, डाक्टर अरविन्द कुमार सिन्हा के बारे में बताया जा रहा है कि बीच मे ये करीब दो वर्षो तक बिना सूचना के अपनी ड्यूटी से गायब थे, उसके बाद इन्होंने मेडिकल देकर पुनः अपनी डियूटी को ज्वाइन कर लिया , पूर्व में भी अन्य जनपद में यह लंबे समय तक अपनी ड्यूटी से गायब रहे हैं।अब सवाल ये उठता है कि माँ विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य आरबी कमल द्वारा मंडलीय अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व चिकित्सा अधीक्षक के पद पर की गई नई तैनाती अस्पताल व पीड़ित मरीजो के लिए कुछ बेहतर कर पाते है , या फिर से जिला मंडलीय अस्पताल की चिकित्सकीय व्यवस्था फिर से और ज्यादा बे-पटरी हो जाएगी , ये तो आने वाला समय ही दिखायेगा ,