मिर्ज़ापुर भारत विकास परिषद के चुनावी बैठक में निर्विरोध चुन लिए गए पदाधिकारी
मिर्ज़पुर भारत विकास परिषद भागीरथी शाखा की चुनाव सम्बंधित बैठक रतनगंज के एक रेस्टोरेंट आयोजित किया गया , जिसमे चुनाव अधिकारी के रूप मे प्रांतीय संगठन मन्त्री ऋषि शुक्ला शामिल हुए उन्होंने बैठक शुरू होने से पहले माँ भारती एवं स्वामी विवेकानंद जी को माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत किया , भारत विकास परिषद भागीरथी शाखा के अध्यक्ष ने सभी लोगों का स्वागत करते हुए , प्रान्तीय चुनाव अधिकारी ने परिषद के चुनाव के सम्बन्ध मे विस्तार से जानकारी दिया , वर्ष 2023-24 के लिये चुनाव प्रक्रिया में कोषाध्यक्ष के पद लिये सदस्यों ने गोपी मोहन अग्रवाल के नाम तो सचिव पद के लिये अजय जायसवाल , उसके बाद अध्यक्ष पद के लिये धीरज सोनी के नाम को ललित मोहन ने प्रस्तावित किया , तीनों पद के लिये कोई और नाम आगे नहीं आने पर निर्वाचन अधिकारी ऋषि शुक्ला ने धीरज सोनी को अध्यक्ष , अजय जायसवाल को सचिव एवं गोपी मोहन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष पद के लिये निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया , चुनावी बैठक मे वरिष्ठ सदस्य शंकर सोनी , पशुपतिनाथ टंडन , अशोक गुप्ता , अनिल अग्रवाल , पंकज खत्री , राम जी गुप्ता , ललित मोहन खण्डेलवाल , सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे ,