मिर्ज़ापुर भाजपा से टिकट न मिलने से बागी हुए मनोज श्रीवास्तव ने निर्दल किया नामांकन
मिर्ज़ापुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा सिम्बल से टिकट न मिलने से नाराज मनोज श्रीवास्तव ने आज निर्दल प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष पद के लिए दो सेट में अपना नामांकन दाखिल किया , दरसल भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेत्युत ने जैसे ही सूची जारी किया तो उसमें मिर्ज़ापुर नगर पालिका अध्यक्ष उम्मीदवार के लिए श्याम सुन्दर केशरी को उम्मीदवार बनाया , ये देखते ही भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज श्रीवास्तव का पारा हाई हो गया , उन्होंने पार्टी से बगावत रूप अख्तियार करते हुए बड़े बड़े नेताओं को जमकर लताड़ लगा डाला जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा , भाजपा से टिकट न मिलने से बागी हुए मनोज श्रीवास्तव ने आज निर्दल उम्मीदवार के रूप में अध्यक्ष पद के लिए अपने तमाम चाहने वालो के साथ दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया , मनोज श्रीवास्तव के बागी हो जाने को लेकर निर्दल पर्चा दाखिल करने को लेकर जानकारों का मानना है कि थोड़ा बहुत असर भाजपा प्रत्याशी पर जरूर पड़ेगा , लेकिन ज्यादा असर इसलिए नही होगा कि भाजपा एक दल है जो लोग भाजपा से जुड़े है , वह पार्टी के सिम्बल को देखकर वोट देंगे , व्यक्तिगत वही वोट होगा जो पर्सनल सम्बन्धों से जुड़ा होगा , वही वोट भाजपा को नुकसान होगा ,