मिर्ज़ापुर भाजपा वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल ने आज कई जगहों पर ध्वजारोहण किया
मिर्ज़ापुर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल आज आजादी के अमृत महोत्सव के समापन स्वतंत्रता दिवस की 77वी वर्षगांठ के अवसर पर आज नगर क्षेत्र में कई जगहों पर पहुचकर ध्वजारोहण किया , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा नेता भाजपा के पूर्वी मंडल कार्यालय पर पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ ध्वजारोहण कर कार्यकर्ताओं को एक-एक तिरंगा वितरित भी किया , तो वही नगर के चंद्र दीपा वार्ड और तेलियागंज में ध्वजारोहण करते हुए , युवाओं को राष्ट्र निर्माण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए कहां , भाजपा नेता ने कहा कि पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस बढ़ चढ़कर मनाया जा रहा है , देश के तमाम युवा हाथों में तिरंगा लेकर आजादी के जश्न में डूबे हुए हैं , आज का भारत पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रहा है , भारत आज जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है जो हमारे लिए गौरव की बात है , देश की महिलाएं भी अब अपने घरों से बाहर निकाल कर देशहित का कार्य कर रही हैं , देश को एकजुट करने के लिए भारत को जातिवाद कि दीवार को तोड़ना होगा , जिससे भारत की एकता और अखंडता बनी रहे और देश तरक्की की राह पर अग्रसर हो सके , इस मौके पर नगर पूर्वी अध्यक्ष मनीष गुप्ता, पूर्व जिला महामंत्री अशुकान्त चुनाहे, नगर पूर्वी महामंत्री श्याम सिंह, सोनू दूबे, सभासद विजय प्रजापति, सभासदपति राजेश सोनकर सहित बड़ी संख्या में और भी लोग मौजूद रहे ,