मिर्ज़ापुर भाजपा नेता संतोष गोयल ने पार्टी से दिया इस्तीफा बृजभूषण सिंह पर लगाए गंभीर आरोप
मिर्ज़ापुर भाजपा नेता संतोष गोयल ने पार्टी के सभी पद व सदस्य से आज इस्तीफा देते हुए वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह के ऊपर गंभीर आरोप लगाया , संतोष गोयल ने अपने लेटर पैड पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को पत्र में लिखा कि जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह द्वारा कर्मठ इमानदार मेहनती व निष्ठावान कार्यकर्ताओं की पार्टी में घोर उपेक्षा की जा रही है , साथ ही अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए जिला अध्यक्ष की संगठनात्मक गतिविधि सिर्फ केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल एवं उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के इशारों पर होती है , जिम्मेदार पदाधिकारी व निष्ठावान कार्यकर्ताओं का फ़ोन तक नहीं उठाते जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह इनकी कार्य शैली से कार्यकर्ताओं में बेहद आक्रोश है , जिससे क्षुब्ध होकर मैं अपने पद एवं प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं ,