मिर्ज़ापुर भाजपा नेता मनोज जायसवाल सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे
मिर्ज़ापुर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल आज सीखड़ मण्डल में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आयोजित बूथ शशक्तिकरण कार्यक्रम में बतौर प्रवासी मुख्यातिथि पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस से आयोजित सेवा पखवाड़ा पर चर्चा किया , दरसल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के दिन यानी 17 सितम्बर से लेकर 2 अक्टूबर तक देश मे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम शुरू किया गया है , भाजपा नेता मनोज जायसवाल उक्त कार्यक्रम के तहत आज सुबह सीखड़ मण्डल में प्रवासी के रूप में पहुँचकर सीखड़ मण्डल अध्यक्ष प्रमोद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में तीन चरणों मे मण्डल की बैठक की, प्रथम चरण में मण्डल पदाधिकारियों के साथ द्वितीय चरण में मण्डल के शक्ति केंद्र संयोजक एवं तृतीय चरण में मण्डल के सभी बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक संपन्न किया , जिसमे मुख्यतिथि द्वारा बूथ शशक्तिकरण के सभी बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई , कार्यक्रम का संचालन दिनेश मिश्रा द्वारा किया गया , इस मौके अवसर पर आनन्द शर्मा, विजय भारद्वाज, शिव प्रसाद द्विवेदी, नीरज पाण्डेय, रणवीर प्रताप सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक मान सिंह, ओम प्रकाश सिंह, सुनील पाल, धीरज सिंह, गौरव पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद रहे ,