मिर्ज़ापुर भाजपा नेता मनोज जायसवाल बूथ सत्यापन के लिए पहुँचे सीखड़ मण्डल
मिर्ज़ापुर पूर्व पालिका अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल आज बूथ सत्यापन के लिए सीखड़ मण्डल पहुंचे , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत 26 सितंबर से 02 अक्टूबर तक भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम प्रवासी के रूप में सीखड़ मंडल के विभिन्न बूथों को मजबूत करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं व शक्तिकेंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारियों एवं बूथ अध्यक्षों के साथ लगातार मेहनत कर रहे है , आज सीखड़ मण्डल के जिन बूथों पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल प्रवासी के रूप में बैठक किया , उसमे सीखड़, रामगढ़, डोमनपुर, बगहां , विदापुर और धन्नूपुर शामिल रहा , शक्तिकेंद्रों पर मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय के अध्यक्षता में इन बूथो को मजबूत करने व चुनाव जितने पर विशेष बल देते हुए मार्गदर्शन किया , कार्यक्रम में फुलगेन सिंह, विजय नारायण सिंह, आनंद शर्मा, विजय भारद्वाज पटेल, प्रभारी शिव प्रसाद द्विवेदी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ,