मिर्ज़ापुर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने सीखड़ मण्डल के 6 बूथों पर सेवा पखवाड़ा बैठक किया
मिर्ज़ापुर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल आज सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत सीखड़ मण्डल में पहुंचकर छः बूथों पर मण्डल अध्यक्षो की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं के साथ बूथ को मजबूत करने व आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत दर्ज करने को लेकर बैठक किया , दरसल भाजपा द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा नेता मनोज जायसवाल लगातार प्रवासी रूप में कार्यक्रम कर रहे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल आज मंडल सीखड़ में प्रवासी के रूप में लगाए गए कार्यक्रम बूथ सशक्तिकरण को लेकर शक्ति केंद्रों पर मण्डल अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय के अध्यक्षता में शक्तिकेंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारियों एवं बूथ अध्यक्षों के साथ सीखड़ मण्डल के रुदौली, सुरसी, अदलपुरा, बसारतपुर, मेड़िया, खानपुर और मगरहा शक्तिकेंद्र पर बैठक करते हुए , व्यक्तिगत परस्पर संवाद कर बूथ को किस प्रकार से मजबूत कर बूथ जितने व आगामी लोकसभा चुनाव जीतने पर विशेष बल देते हुए मार्गदर्शन दिया , कार्यक्रम में रविंद्र नारायण सिंह, विजय नारायण सिंह, आनंद शर्मा, विजय भारद्वाज पटेल, प्रेमचंद सिंह, रमाशंकर राजभर, शुभम पाठक, ओमप्रकाश सिंह, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ,