मिर्ज़ापुर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने शहीद रवि सिंह की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मिर्ज़ापुर भाजपा नेता मनोज जायसवाल आज छानबे विधानसभा के गौरा ग्राम पहुंचकर शहीद रवि सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किया , शहीद रवि सिंह बीते 17 अगस्त 2020 को कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे , उनके शहादत की याद में हर वर्ष 17 अगस्त को उनके गांव गौरा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता है , जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर उनकी शहादत को याद करते हैं , उनकी वीरता का सम्मान करते हुए सरकार ने उन्हें मरणोपरांत सेना पदक से सम्मानित भी किया था , इस मौके पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने कहा है कि शहीद रवि सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देकर उनको नमन किया गया है , शहीद रवि सिंह ने अपनी वीरता पराक्रम के बल पर गौरा गांव और मिर्ज़ापुर का नाम रोशन किया है , जब वे शहीद हुए थे उनके नाम पर सड़क और भव्य स्मारक बनाने की बात कही गई थी , शासन में वार्ता कर उनके नामकरण पर किए गए सड़क का निर्माण और भव्य स्मारक बनाया जायेगा , इस मौके पर अंगराज सिंह, उनके पिता संजय सिंह, माता रेखा सिंह, शिवचन्द मिश्रा, रायचन्द दूबे, स्वामीनाथ सिंह, जैनेन्द्र सिंह, प्रितेश सिंह, जय सिंह, राजेन्द्र पाठक, प्रेम बहादुर सिंह, के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोगों के साथ युवा वर्ग मौजूद रहे ,