मिर्ज़ापुर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस बड़े धूमधाम से बनाया
मिर्ज़ापुर पूर्व जिलाध्यक्ष व भाजपा वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन गनेशगंज चौराहा स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर बड़े ही धूमधाम से मनाया, पूर्व जिलाध्यक्ष व भाजपा वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भगवान शंकर का श्रृंगार व आरती पूजा करने के बाद सभी को मिष्ठान खिलाया, ऐसे मौके पर मनोज जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु होने की कामना के लिए भगवान बोले नाथ से प्रार्थना किया है , प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाते हुये, हम लोग आज 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक अपने आसपास के मंदिरों घाटों पर साफ सफाई कर अपना श्रमदान देंगे, मोदी जी के नेतृत्व में देश का सम्मान निरंतर अग्रसर हो रहा है, केंद्र सरकार द्वारा कई योजनाओं को लाभ लाभार्थियों को सीधे जा रहा है, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तर मौर्य, पूर्व जिला संयोजक दिनेश तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विद्याधर तिवारी, पूर्व जिला महामंत्री आशुकांत चुनाहे, पूर्व नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, चंद्रांशु गोयल, प्रीतम केसरवानी सहित बड़ी संख्या में और भी लोग मौजूद रहे ,