मिर्ज़ापुर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने पूजा अर्चना कर मोदी जी के जन्मदिन को मनाया
मिर्ज़ापुर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल आज बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगर के गणेशगंज चौराहे पर स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर में पहुंचकर नरेंद्र मोदी जी के तस्वीर को रख कर भगवान भोले शंकर का विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना व जलाभिषेक करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को मनाया , पूजा पाठ के बाद निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष व भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी गरीबों व किसानों के हित के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए , जिसमे स्वच्छ भारत मिशन योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और कई अन्य योजनाएं शामिल है, वर्तमान समय में मोदी जी ने G20 शिखर सम्मेलन में पूरे विश्व में भारत देश का डंका बजवा दिया , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य पर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ किया , जो 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जायेगा , उक्त कार्यक्रम में उत्तम मौर्य, दिनेश तिवारी , उमेश गुप्ता, विद्याधर तिवारी, आशुकांत चुनाहे, प्रीतम केशरवानी, वीरेंद्र प्रताप यादव, बाबू राम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ,