मिर्ज़ापुर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने दलित बस्ती में घर घर गिनाई सरकार की उपलब्धियां
मिर्ज़ापुर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल आज अपनी पूरी टीम के साथ नगर क्षेत्र के तरकापुर स्थित दलित बस्ती में पहुचकर लोगो से संपर्क करते हुए मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियो को गिनाया , दरसल भाजपा आलाकमान के निर्देश पर चलाये जा रहे अनुसूचित बस्ती संपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता मनोज जायसवाल आज अपनी पूरी टीम में साथ नगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्वी मण्डल के तरकापुर वार्ड के परमापुर दलित बस्ती में पहुचकर घर-घर जन सम्पर्क किया , तो वही जन चौपाल लगाकर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया , भाजपा नेता ने कहा की पीएम मोदी ने दलितों के लिए कई जनकल्याणकारी योजना चलाई है , जिसका लाभ दलित समाज को हो रहा है , भाजपा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने वाली बात को धरातल पर उतारा है , सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ दलित समाज को भी हुआ है , जिसमे पीएम आवास, शौचालय, आयुष्मान भारत, अन्न योजना बिना किसी भेदभाव के लोगो तक पहुंचा है , साथ ही भाजपा ने संविधान निर्माता डा.भीमराव अंबेडकर से जुड़े पांच स्थानों को पंच तीर्थ घोषित किया है , भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने आगे बताया कि मोदी सरकार अनुसूचित जाति के लिए प्रीमैट्रिक छात्रवृत्ति पिछले नौ सालों में तैतीस करोड़ रुपये आबंटित कर चुकी है , और उन्तीस करोड़ से ज्यादा असंगठित श्रमिकों को ईश्रम कार्ड जारी किए है , इतना ही नही युवा उद्यमी योजना के माध्यम से भी 25000 अनुसूचित जनजातियों के उधमियों को परियोजना लागत के पचास प्रतिशत तक की सहायता दी जा रही है , जो कि अब तक दलितों के लिए पिछली कांग्रेस सरकार ने नही किया था , सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के नारे को चरितार्थ करते हुए सरकार की योजना का लाभ सभी को मिल रहा है , इस मौके पर मनीष गुप्ता, राजेश सोनकर, श्याम कन्हैया, गुल्लू सोनकर, महाजन सोनकर, शिवकुमार, गोपाल सोनकर, सहित बड़ी संख्या में और भी लोग मौजूद रहे ,