मिर्ज़ापुर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने गोल्ड मेडलिस्ट आर्यन गुप्ता को किया सम्मानित
मिर्ज़ापुर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल ने आज अपने कैम्प कार्यालय पर इंडो नेपाल काठमांडू में आयोजित अंतराष्ट्रीय एथलेटिक्स में दस किलोमीटर ट्रैक रनिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाले मिर्ज़ापुर के नाम को रौशन करने वाले खिलाड़ी आर्यन गुप्ता को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया , उन्होने कहा की सुबे से एक मात्र खिलाड़ी आर्यन गुप्ता ने काठमांडू के रंगशिला स्टेडियम में बढ़िया प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं , भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने कहा की आर्यन गुप्ता ने इंडो नेपाल में हुए अंतराष्ट्रीय एथलेक्टिस में गोल्ड मेडल जीता है , मिर्ज़ापुर जनपद के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने कई मौके पर शहर का मान सम्मान को बढ़ाया है , पीएम मोदी के खेलो इंडिया का असर चीन में हुए 19वे एशियन गेम्स में भी देखने को मिला , जहा भारत ने इतिहास रचते हुए सौ से ज्यादा पदक हासिल किया है ,