मिर्ज़ापुर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने अकोढी में पहलवानो के बीच कुश्ती दंगल शुरू करायी
मिर्ज़ापुर भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल आज विन्ध्याचल के अकोढी गांव के गौरी शंकर मंदिर पर आयोजित कुश्ती दंगल में पहुँचकर पहलवानो के बीच हाथ मिलवाकर दंगल शुरू कराया , आयोजित कुश्ती दंगल में आस-पास गांवो के कई पहलवानों ने प्रतिभाग किया , इस मौके भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने कहा कि कुश्ती मिर्ज़ापुर का पारंपरिक खेल है , जिसे मिर्ज़ापुर जनपद के कई स्थानों पर पहलवानो के बीच आयोजन किया जाता है , भाजपा नेता ने कहा कि कुश्ती से शरीरिक और मानसिक विकास होता है , मिर्जापुर में प्रतिभाओं की कमी नही है मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय मे हमारे जनपद के प्रतिभाशाली खिलाड़ी निश्चित ही जिले का नाम को रौशन करेंगे , हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा० नरेन्द्र मोदी जी ने भी खेलो इंडिया के तहत देश के युवा नौजवान खेल में शामिल हो रहे है , इस मौके पर गौरी शंकर अखाड़ा के अध्यक्ष तीर्थराज सिंह, संतोष तिवारी, बब्बे सिंह, इंद्र बहादुर सिंह, रवि प्रकाश सिंह, शिवलोचन तिवारी, चंद्रिका सिंह, सियाराम, उमेश गुप्ता जी, प्रीतम केसरवानी, शिवांशु सिंह सहित तमाम और भी लोग मौजूद रहे ,