मिर्ज़ापुर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने MBBS में चयन हुई छात्रा को किया सम्मानित
मिर्ज़ापुर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल आज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विनोद सोनकर के शुक्लहा स्थित आवास पर पहुंचकर उनकी पुत्री मृदुल को नीट क्वालीफाई कर मोतीलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज में चयन होने पर अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह, एवं पुष्पगुछ देकर सम्मानित कर उसके उज्ववल भविष्य के लिए बधाई एव शुभकामनाएं दिया , दरसल विनोद सोनकर की पुत्री मृदुल सोनकर नीट क्वालीफाई किया था , जिसको MBBS की पढ़ाई पूरी करने के लिए प्रयागराज के मोतीलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिला , जनपद के लिए गौरव की बात होने पर आज पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व भाजपा नेता मनोज जायसवाल के नेतृत्व में एक भाजपा प्रतिनिधि मंडल विनोद सोनकर की पुत्री मृदुल सोनकर के हौसले को और बुलन्द करने के लिए उनके निवास पर पहुंचकर बेटी को बधाई व शुभकामनाओं के साथ अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुछ देकर सम्मानित किया , साथ ही सभी लोगो ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की , मृदुल सोनकर इंटरमीडिएट के परिणाम में भी जिले की टॉप 10 की सूची में शामिल होकर पहले भी जनपद के नाम को रौशन कर चुकी है , आज भाजपा नेता मनोज जायसवाल के नेतृत्व में सम्मानित करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तर मौर्य, पूर्व जिला संयोजक दिनेश तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विद्या तिवारी, प्रदीप सोनकर, प्रीतम केसरवानी, उमेश गुप्ता, वीरेंद्र प्रताप यादव, शिवांशु सिंह, रमेश यादव बाबूराम गुप्ता, महेश वर्मा के साथ कई और लोग शामिल रहे ,