मिर्ज़ापुर भाजपा नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने अधिकारियों पर साधा निशाना सुधर जाने की दी चेतावनी
मिर्ज़ापुर भाजपा के नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने एक कार्यक्रम में मंच से अधिकारियों पर साधा निशाना, उन्होंने कहा कि यूपी ने नही बदल रहा है अधिकारियों का जनप्रतिनिधियों के प्रति रवैया , विधायक ने कहा हमारी सरकार गरीबो के उत्थान के लिए लगी है, मगर अधिकारी लोग खेल करने में लगे है , भाजपा नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने मंच से अपना दर्द जाहिर करते हुए कहा मेरे घर से दो सौ मीटर की दूरी पर कार्यक्रम है मुझे रात आठ बजे आदेश दिया गया कि इस कार्यक्रम में आपको आना है , इस तरह से अधिकारियों का रवैया है , मुख्यमंत्री योगी जी के चेतावनी के बाद भी अधिकारी अपने रवैये में कोई सुधार नही ला रहे है, उन्होंने कहा कि हमारे घर से दो सौ मीटर की दूरी पर कार्यक्रम हो रहा है, और मुझे आठ बजे रात आदेश दिया जा रहा है कि आना है , इस तरह से अधिकारियों का रवैया है , यह सब अब नही चलेगा , जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करेगे तो भला नही होगा , इसके लिए ऊपर बात करेगे ,