मिर्ज़ापुर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह पीठ की मांसपेशियां में दर्द के कारण चंदौली अस्पताल में भर्ती
मिर्ज़ापुर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह के पीठ की मांसपेशियां में दर्द अचानक से दर्द बढ़ने के कारण उन्हें चंदौली गोधना मोड़ बाई-पास के रमा देवी फैक्चर हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेंटर में शुक्रवार को देर शाम भर्ती कराया गया , जिनका इलाज मझवां के विधायक व आर्थो स्पेशलिस्ट डॉo विनोद कुमार बिन्द द्वारा किया जा रहा है , मिली जानकारी के अनुसार उनकी पीठ की मांसपेशियो में दर्द के कारण डॉक्टरों द्वारा रेस्ट करने की सलाह दी गयी है , उनका MRI सहित अन्य जांच भी कराया गया , भाजपा मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दुबे द्वारा फोनवार्ता पर बताया गया कि बेहतर इलाज के लिए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह आज शाम दिल्ली के लिए भी रवाना हो सकतें हैं ,