मिर्ज़ापुर भाजपा जिला कार्यालय पर पांचों विधानसभा से अन्य पार्टियों के 903 नेताओ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया
मिर्ज़ापुर मोदी, योगी की ऐसी लहर की आज भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जनपद के पांचों विधानसभा क्षेत्रो से अन्य पार्टियों के 903 नेता व पदाधिकारियो ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लिया , भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया , कार्यक्रम में जनपद के कई जनप्रतिनिधी मौजूद रहे , आज जिन लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया उनमे सपा के पूर्व नगर पालिका चेयरमैन प्रत्याशी अशोक केशरवानी व सपा से 02 बार सभासद रहे संजय चौरसिया, लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी, व्यापार सभा से पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रहे अछैवर केशरवानी, AIMIM से अब्दुल रहमान, शाकिर अली, नियाज अहमद व नगर विधानसभा से 286 लोगों भाजपा सदस्यता ग्रहण कराया किया , तो वहीं चुनार विधानसभा के कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शशि कुमार पटेल, बसपा के मंशा मौर्य, सपा के राजेश मौर्य, कांग्रेस शैलेन्द्र चौबे, बसपा से उपेन्द्र राव सहित 152 लोगों भाजपा का झंडा उठाया , इसी तरह मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के 150 लोगों को पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल भाजपा की सदस्यता दिलाया , मझवां विधानसभा के 180 लोग व छानबे विधानसभा के 135 लोगों को भाजपा का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई गयी ,