मिर्ज़ापुर भाजपा जिला कार्यालय पर नुक्कड़ सभा कार्यशाला का आयोजन मड़िहान विधायक व अन्य नेतागण रहे मौजूद
मिर्ज़ापुर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आज लोकसभा चुनाव की दृष्टि नुक्कड़ सभा कार्यशाला आयोजन किया गया, नुक्कड़ सभा कार्यशाला में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा रही, तो वही कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल को आयोजको द्वारा पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया, कार्यशाला का उद्घाटन पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक श्रीमान रमाशंकर सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, एवं जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया, जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि आप सभी को अपने–अपने कार्यक्रमों की जानकारी होनी चाहिए, प्रत्येक शक्ति केन्द्रों के नुक्कड़ सभा पर जो भी मुख्य वक्ता लगाए गए हैं उन्हें केन्द्र व प्रदेश सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पूर्ण होनी चाहिए, ताकि जो भी जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं उसके बारे में जनता को बता सके,