मिर्ज़ापुर भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल लम्बी चौड़ी टीम के साथ पहुँचे दलित बस्ती
मिर्ज़ापुर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल आज भाजपा कार्यकर्ताओं की लम्बी टीम के साथ नगर के रुखड़घाट वार्ड के दलित बस्ती में पहुँचकर सेवा पखवाड़ा के तहत घर घर पहुचने का शुभारम्भ करते हुए लोगो से जन सम्पर्क किया , भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दलित समाज के कल्याण के लिए किए गए अनेकों कार्यों को जगह जगह जनचौपाल के माध्यम से बस्ती के लोगो को बताते हुए कहा कि मोदी सरकार दलित शोषित वंचितों की सरकार है , आजादी के बाद सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ दलित समाज के लिए मोदी सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाएं जैसे पीएम आवास, स्वच्छ भारत मिशन योजना अंतर्गत शौचालय, फ्री उज्जवला योजना गैस योजना , दलित समाज के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी करने का काम मोदी और योगी सरकार कर रही हैं , डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को भारत रत्न पंच तीर्थ बनाने का काम मोदी सरकार ने किया है , चौपाल के पश्चात भाजपा नेता ने दलित बस्ती में घर घर जन संपर्क कर दलित समाज को मोदी और योगी सरकार की मिल रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया , बस्ती के लाभार्थियों से मिल कर सरकार की चल रही अन्य योजनाओं के बारे में भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल ने जानकारी दिया , आज कार्यक्रम की अध्यक्षता सूरज प्रसाद ने किया और संचालन अनुसूचित मोर्चा के नगर महामंत्री सागर आनंद ने किया , इस मौके पर सभासद धीरज सोनकर, सागर सोनकर, विवेक सोनकर, विशाल सोनकर, नान्हक सोनकर, सूरज सोनकर, सोनू कुमार, अनिकेत कुमार, सुनील सतेन्दु, धनंजय, जोगेन्दर सोनकर, रत्नेश सोनकर, शिव, दीपक, बिरजू, नितिन विश्वकर्मा, विनोद मौर्या, सूरज निषाद, राकेश मौर्या, प्रीतम केशरवानी, द्वारका साहू, शिवांशु कसेरा सहित बड़ी संख्या में और भी लोग मौजूद रहे ,