मिर्ज़ापुर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के आवास पर भाजपा नेताओं का लगा जमावड़ा
मिर्ज़ापुर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह के पैतृक गांव बैधा आवास पर आज सुबह से ही जनपद व पड़ोसी जनपद के भारतीय जनता पार्टी के छोटे से लेकर बड़े नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया , कल देर शाम भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह दिल्ली से वाराणसी एयरपोर्ट पहुचे थे , मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ एयरपोर्ट पर ही फूल मालाओं से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का स्वागत किया था , एयरपोर्ट से बाई रोड 96बे विधायक राहुल प्रकाश कोल के निवास पर पहुचकर अपनी शोक संवेदना प्रकट कर अपने पैतृक गांव-बैधा में रात्रि विश्राम करने चले गए थे , आज सुबह से ही उनके पैतृक गांव बैधा में जनपद व पड़ोसी जनपद के भारतीय जनता पार्टी के छोटे से लेकर बड़े नेता उनका स्वागत करने पहुचने लगे , हर किसी से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह मिलते नजर आये , मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने राजनैतिक गुरु के साथ हर जगह नजर आए ,