मिर्ज़ापुर भाजपा के बागी राष्ट्रवादी मंच के अध्यक्ष ने मंत्री दम्पत्ति पर किया तीखा प्रहार
मिर्ज़ापुर बीते नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा से बागी राष्ट्रवादी मंच के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने बीती रात नगर के कंतित वार्ड मल्लाह बस्ती में राष्ट्रवादी मंच के सदस्यता अभियान के तहत आयोजित जनसभा में बिना नाम लिए मंत्री दम्पत्ति पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जिले के विकास का दावा कर छलावा करने वाले जन प्रतिनिधि को अब जनता बर्दास्त नही करेगी, जिले में विकास को कौन कहे जो है उसको भी संरक्षित रखने में मंत्री दंपति नाकाम रहे , अब गलती दोहराने का नहीं बल्कि ठगने वालों को सबक सिखाने का वक्त आ गया है , उन्होंने कहा कि जिले में विकास के नाम पर केवल लोगों को ठगने का काम किया गया है, आम जनता पहले भी जिस समस्या से जूझ रही थी, वह आज भी बरकरार है, अस्पताल में जरूरत के मुताबिक डॉक्टर नहीं है, हार्ट अटैक की घटनाएं बढ़ रही है, लेकिन डाक्टर नहीं है, नगर की हालत जस की तस हैं, मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि गंगा नदी के कटान को रोकने के लिए अभी तक मंत्री दंपति के द्वारा कोई पहल ही नहीं किया गया, लिहाजा सदर व चुनार तहसील के क्षेत्र में गंगा का कटान आज भी जारी है, गंगा किनारे रहने वाले हादसों में अपनी जान गंवा दे रहे हैं, लेकिन इसकी चिंता जनप्रतिनिधि को नहीं है, मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि वादों से ठगी गई जनता अब झांसे में नहीं आने वाली नही है, इस बार जनता मंत्री दंपति को सबक सिखाएगी,