मिर्ज़ापुर भाईचारे गंगा जमुनी तहजीब के साथ मनाई गई होली मिलन समारोह
मिर्ज़ापुर नगर के बसही में आज नाहिद अंसारी के आवास पर गंगा जमुनी तहजीब के साथ होली मिलन समारोह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ , होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन नाहिद अंसारी के आवास पर किया गया , समारोह में भाई चारे के संदेश देते हुए हिन्दू , मुस्लिम सभी लोगो ने एक दूसरे को रंग लगाकर गंगा जमुनी तहजीब का मिसाल पेश किया , तो वही होली मिलन समारोह में राष्ट्रीय जनकल्याणकारी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री ई० विवेक बरनवाल ने कहा की होली भाई चारा का त्योहार है , जिसमें सभी लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश देते हैं , विवेक बरनवाल ने कहा हमारे देश के प्रधानमंत्री जी ने 2014 से सबका साथ , सबका विश्वास एवं सबके विकास के नारे के साथ सभी देशवासियों को राष्ट्र के उत्थान के लिए प्रेरित किया हैं , और आज बिना किसी भेद भाव के सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग को पहुंच रहा हैं , कार्यक्रम में जामिल , नाहिद , बद्री प्रसाद , अविनाश यादव , विजय यादव , सूरज निषाद , अनिल जायसवाल , विनोद निषाद , धीरज केसरवानी के साथ सैकड़ों हिंदू मुस्लिम लोगो ने शिरकत कर एक दूसरे को गुलाल लगाकर भाईचारे के संदेश के साथ बधाई दिया ,