मिर्ज़ापुर भरुहना के निर्माणाधीन अस्पताल में हुई हत्या के मामले में दो गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के भरुहना में निर्माणाधीन अस्पताल में बीते दिन चौकीदार की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन अस्पताल में 04 अक्टूबर को चौकीदार की मारपीट कर हत्या कर दी गयी थी , पुलिस ने कार्यवाही करते हुए हत्या के आरोप में दो आरोपी1. रामसिया यादव पुत्र कालू यादव निवासी गजरहा थाना बदरी जनपद सीधी मध्य प्रदेश व 2. राजेश कुमार पुत्र लालता पटेल निवासी पटिहटा थाना अहरौरा को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए जेल भेजा गया ,