मिर्ज़ापुर भगवान श्री राम प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व चलाये गए स्वच्छता अभियान के तहत एसपी, जिलाधिकारी सहित तमाम लोगो ने साफ सफाई कर किया श्रमदान
मिर्ज़ापुर जनपद में भगवान श्री राम प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत आज पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित तमाम अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण के द्वारा अलग अलग जगहों पर साफ सफाई कर श्रमदान किया गया , विंध्याचल माँ विन्ध्यवासिनी देवी के धाम मंदिर एवं अष्टभुजा मंदिर पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के द्वारा सफाई कर अभियान का शुभारंभ किया गया, तो वही पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा पुलिस बल के साथ पुलिस लाइन में अधिकारी व कर्मचारीगण के साथ वृहद स्तर पर साफ सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया, पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन प्रांगण मे स्थित विभिन्न शाखा कार्यालयों में वृहद स्तर पर हुए साफ-सफाई का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया, इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी लालगंज, क्षेत्राधिकारी एलआईयू, पुलिस उपाधीक्षक/प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ,