मिर्ज़ापुर भगवान शिव का रुद्राभिषेक पूजा पाठ कर मड़िहान विधायक निकले क्षेत्रीय भ्रमण पर
मिर्ज़ापुर सावन के पवित्र तीसरे सोमवार को आज पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री वर्तमान मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ग्राम गोल्हनपुर स्थित शिव मंदिर मे प्रधान इंस पटेल के द्वारा आयोजित रुद्राभिषेक पूजा पाठ कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान शिव का रुद्राभिषेक पूजा पाठ करने के बाद विधायक जी अपने विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रीय भ्रमण पर कई पीड़ित परिवार के दुःख में शामिल हुए, साथ ही गांव के वरिष्ठजन के साथ बैठकर चाय पर चर्चा किया , ग्राम गोल्हनपुर स्थित शिव मंदिर में सर्व प्रथम रुद्राभिषेक पूजा पाठ करने के बाद विधायक जी ग्राम भाईपुर कला मे अरुण सिंह के निवास पर पहुंचकर उनके पिताजी के निधन की तेरहवीं मे शामिल होकर अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित की, उसके बाद जमालपुर के ग्राम भुइलीखास पहुंचकर भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद जायसवाल के परिजनों से मिलकर उनके निधन पर शोक प्रकट किया , उसके बाद ग्राम भुइलीखास में ही अशोक विश्वकर्मा के निवास पर पहुंचकर उनकी माता जी के निधन पर भी अपनी शोक संवेदना प्रकट कर अदलहाट बाजार पहुंचे, जहां भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अदलहाट मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह के आवास पर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ बैठकर चाय पर चर्चा के दौरान मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में अन्य विकास कार्यो को आगे बढ़ाने पर चर्चा में लोगो की राय लिया , उसके बाद ग्राम रैकरा मे पूर्व प्रधान सजावल सिंह के निवास पर जाकर उनके छोटे भाई संजीव जो शिक्षा मित्र थे उनके आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया, विधायक जी वहाँ से ग्राम कलवारी माफी के गुरुदेव नगर फाटक प्रद्युम्न मौर्य के घर पहुंचे, हम आपको बता दे की प्रद्युम्न मौर्य के दो मासूम पुत्र जो एक 8 वर्ष एवं दूसरा 10 वर्ष दोनो मासूम बच्चों की तालाब में स्नान के दौरान पिछले दिनो डूबने से मौत हो गयी थी , विधायक जी प्रद्युम्न मौर्य से मिलकर इस दुःख की घड़ी मे उनके परिवार को ढांढस बधाया ,