मिर्ज़ापुर बोर्ड परीक्षा के अलग अलग केन्द्रो पर जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी निरीक्षण करते रहे
मिर्ज़ापुर जनपद में आज से शुरू हुए यूपी बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट को नकलविहीन सम्पन्न कराए जाने के लिए तमाम परीक्षा केंद्रों पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व अन्य प्रशासनिक अधिकारी भ्रमण करते रहे, जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों पर लगे सी0सी0टी0वी कैमरो को भी चेक किया कि परीक्षा को नकलविहीन व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराया जा सके, उसके साथ ही सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया, इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल ने भी विभिन्न परीक्षा केन्द्रो का भ्रमण कर निरीक्षण किया,