मिर्ज़ापुर बूथ सत्यापन के आखिरी दिन निवर्तमान पालिकाध्यक्ष ने किया सत्यापन
मिर्ज़ापुर निवर्तमान नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल भाजपा आलाकमान के निर्देश पर बूथ सत्यापन अभियान के आखिरी दिन छानबे विधानसभा पहुंचकर छानबे विधानसभा मण्डल के बहुती , खैरा , गोगांव , हरगढ़ , बजटा व भावा सेक्टर के बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं बूथ सत्यापन अधिकारियों , शक्ति संयोजकों के साथ बैठक किया , इस बैठक में निवर्तमान नगर पालिकाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ को बूथ सत्यापन के साथ साथ पन्ना प्रमुख बनाने की जिम्मेदारीओ का भौतिक सत्यापन करते हुए कार्यकर्ताओ को बूथ वाइस व्हाट्स ग्रुप और सरल ऐप मोबाइल में इंस्टाल का सत्यापन किया , इस मौके पर उन्होंने कहा की सभी कार्यकर्ताओ ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से हर बूथ को मजबूत करने का कार्य किया है , प्रत्येक सेक्टर के बूथ पर पन्ना प्रमुख बनाकर बूथ सत्यापन करने में अहम भूमिका अदा किया , भाजपा कार्यकर्ताओ ने पूरे मनोयोग से लगकर पार्टी के दिए कार्य को पूरा किया , छानबे विधानसभा के प्रत्येक बूथ को मजबूत मजबूत करने का कार्य किया , भाजपा कार्यकर्ताओ ने हर चुनाव में भाजपा को बढ़त दिलाने का कार्य किया है , इसीलिए इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ता ने अपना योगदान दिया है , इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष सुजीत मोदनवाल , पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्वामी नाथ सिंह , जानकी सिंह , रोहित मिश्रा, राकेश गुप्ता, फैजान खान, बृजेश मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ,