मिर्ज़ापुर बीएचयू साउथ कैम्पस में बीते दिनों छात्रों के दो गुट में मारपीट मामले में गंभीर धाराओं चार गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर बीएचयू साउथ कैम्पस में बीते दिनों छात्रों के दो गुट में मोटरसाइकिल की टक्कर हो जाने पर छात्रों के दो गुटों में मारपीट के मामले मिली तहरीर के आधार पर आज पुलिस ने कार्यवाही करते चार लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात बीएचयू साउथ कैम्पस के सुरक्षा सूपरवाइजर असगर अली से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने बीएचयू साउथ कैम्पस में छात्रों के बीच मारपीट करने के सम्बन्ध में धारा 147, 148, 149, 323, 308, 352 में मामला दर्ज किया था , आज थाना कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव ने पुलिस टीम के साथ से घटना से सम्बन्धित 1. प्रियांक यादव पुत्र अशोक यादव निवासी खेलार थाना बबीना जनपद झांसी, 2. दिपेन्द्र चापागई पुत्र दिलीप चापागई निवासी ग्राम औडालगुड़ी थाना गोवर्धना जनपद बाक्सा असम, 3. सुमित शेखर पुत्र उपेन्द्र कुमार निवासी तिलका माझी थाना तिलका माझी जनपद भागलपुर बिहार, 4. मंयक कुमार पुत्र संजीव कुमार निवासी सीतामढ़ी थाना रूनी सैदपुर जनपद मुजफ्फरपुर बिहार को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए जेल भेजा ,