मिर्ज़ापुर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर बैठे धरने पर
मिर्ज़ापुर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार करते हुए अब धरने पर बैठ गये है , उनका आरोप है कि हम लोगो की मांग को प्रदेश सरकार अनदेखी कर रही है , उनका आरोप है कि बिजली विभाग के प्रबंधन व ऊर्जा मंत्री के आश्वासन के बाद भी अभी तक हम लोगो की मांग को पूरा नही किया गया , जिसको लेकर प्रदेश भर के कर्मचारी धरना प्रदर्शन करने को मजबूर है , तो वही कर्मचारियो ने कहा कि जब तक हम लोगो की मांग पूरा नही होगा ये धरना प्रदर्शन जारी रहेगा , प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियो का कहना है कि ऊर्जा मंत्री , प्रमुख सचिव , बिजली विभाग के एमडी ने हमारे संगठन के बीच जो समझौता हुआ था , उसको एमडी लागू करे , हम आपको बता दे कि मंगलवार को बिजली विभाग के कर्मियों ने मशाल जुलूस भी निकालकर विरोध प्रदर्शन किया था , आज सभी कर्मचारियो ने कार्य का बहिष्कार कर दिया , वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि इससे होने वाली समस्याओं के लिए ऊर्जा प्रबंधन जिम्मेदार होगा , विरोध प्रदर्शन में अभय सिंह , राम सिंह , विनोद चौधरी , विपिन पटेल , विनीत सिंह , अनिल केशरी , सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ,