मिर्ज़ापुर बिजली विभाग के अधिशासी अभियन्ता को राजनेताओं से पंगा पड़ा भारी ट्रांसफर
मिर्ज़ापुर बिजली विभाग के अधिशासी अभियन्ता वितरण खंड द्वितीय के अनिल कुमार सिंह को जनपद के जनप्रतिनिधियों से पंगा लेना भारी पड़ गया , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अधिशासी अभियंताअनिल कुमार सिंह अपने आगे सुनते किसी की नही सुनते थे , बीते कुछ दिनों पहले इनके अगुवायी में कुछ बड़े व्यापारियों के यहा छापेमारी कर बड़ी संख्या में बिजली चोरी पकड़ी गई थी , आरोप प्रत्यारो का दौर चलता रहा , इसी बीच कुछ जनप्रतिनिधि के साथ ही व्यापारियों ने भी इनकी शिकायत किया था , जिसकी वजह से अधिशासी अभियंता अनिल कुमार सिंह जनप्रतिनिधियों के रडार पर चल रहे थे , मिली जानकारी के अनुसार शासन ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय अनिल कुमार सिंह का बस्ती ट्रांसफर कर दिया ,