मिर्ज़ापुर पड़री में रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने गयी दो बालिकाओं की पुलिस पीआरवी ने बचाया जान
मिर्ज़ापुर थाना पड़री क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर आज दो बालिका सुसाइड करने पहुची , सूचना मिलते ही पुलिस पीआरवी 1104 ने मौके पर पहुचकर दोनो बालिकाओं को बचाकर परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया , जानकारी के अनुसार इवेंट 1609 पर सूचना मिला कि दो बच्चियां रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने पहुची है , थाना पड़री क्षेत्र में भ्रमण कर रही पीआरवी-1104 पुलिस अधिकारी , कर्मचारीगण सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों बालिकाओं को बचाया , जिसमे से एक बालिका की उम्र लगभग 10 व दूसरी की 12 वर्ष के आस पास बताया गया , पुलिस पीआरवी ने दोनो बच्चियों को समझा-बुझाकर उनके परिजनों से सम्पर्क कर उनके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया , बच्चियों के माता-पिता ने बताया कि उनकी डांट-डपट से नाराज होकर दोनों आवेश में आकर ऐसा कदम उठाया था , पुलिस ने बालिकाओं के माता-पिता को भी समझाया , परिजन अपने बच्चियों को सकुशल पाकर अत्यंत प्रसन्न हुए तथा पुलिस का आभार प्रकट किये ,