मिर्ज़ापुर पड़री क्षेत्र में रेलवे का सामान चोरी करने वाले गैंग का चौथा सदस्य गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना पड़री क्षेत्र में रेलवे का सामान चोरी करने वाले गैंग का चौथे सदस्य को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , पुलिस जानकारी के अनुसार अमरजीत सिंह MTS- CIVIL BOND MZPN निवासी BONDI MZP ने रेलवे की पटरियों से क्लिप व अन्य सामान चोरी करने के सम्बंध में लिखित तहरीर दिया था , जिसके आधार पर पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी पहले ही कर उनके पास से भारी मात्रा में रेलवे से चोरी किया सामान बरामद किया था , आज पुलिस ने चौथे अभियुक्त सुरेश कुमार गौड़ पुत्र स्व0 कनकू गौड़ निवासी बर्जीमुकुन्दपुर थाना पड़री को भी गिरफ्तार कर लिया , कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए आरोपी को जेल भेजा गया ,