मिर्ज़ापुर पड़री क्षेत्र में बिजली करंट की चपेट में आने से दो युवकों की झुलस कर मौत
मिर्ज़ापुर थाना पड़री क्षेत्र आज सुबह शुक्रवार को बिजली की करेंट लगने से दो युवकों की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार युवक इस्तियाक 35 वर्ष अपने घर की सफाई कर रहा था , इस दौरान टीन सेड में खिंची गई केबिल से करेंट उतर जाने से झुलसने लगा , युवक को झुलसते देखकर बचाने के लिए गया, अमन पुत्र हनीफ 25 वर्ष भी करेंट की चपेट में आ गया, स्थानीय लोगो द्वारा बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली सप्लाई बन्द कराया , दोनो झुलसे हुए युवक को लेकर परिजन इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री पहुंचे, जहा डाक्टरों ने जांच के बाद दोनो को मृत घोषित कर दिया , हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया है , सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा करते हुए जांच कर रही है ,