मिर्ज़ापुर पड़री क्षेत्र में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से दो युवकों की मौत
मिर्जापुर थाना पड़री थाना के सूर्यवार गांव में आज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से खेत मे काम कर रहे दो युवकों की मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार थाना पड़री थाना के सूर्यवार गांव के रहने वाले दो ययवक खेत पर काम करने गए थे , काफी देर तक जब दोनों युवक घर नही पहुंचे तो घर वालो ने दोनों युवक के मोबाइल पर फोन किया, फोन नही उठा घर वाले परेशान होकर भागे भागे खेत पर पहुंचे तो देखा तो दोनो युवक झुलसे पड़े थे, परिजनों दोनो ययवक को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहा डॉक्टरो ने चेक कर दोनो युवक को मृत घोषित कर दिया , दोनों युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया , सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ,