मिर्ज़ापुर पड़री क्षेत्र के नेशनल हाई वे पर ट्रक ने आटो में मारी टक्कर 11 लोग घायल
मिर्ज़ापुर थाना पड़री क्षेत्र के नेशनल हाई- वे पर एक ट्रक की सवारियों से भरी आटो से टक्कर हो गयी , टक्कर से आटो में सवार 11 लोग घायल हो गए , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना पड़री क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बर्जीमुकुन्दपुर के पास नेशनल हाई वे पर ट्रक संख्याः यूपी63टी 8770 से टेम्पो संख्याः यूपी63 एटी9757 में टक्कर हो गयी , टेम्पो में सवार थाना लालगंज अन्तर्गत गंगहरा कला के रहने वाले 11 लोग जिसमे 07 महिला व 04 पुरुष घायल हो गये , सूचना मिलते ही मौके पर थाना पड़री पुलिस बल पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस की मदद से मण्डलीय चिकित्सालय भिजवाया , जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है , डाक्टरो द्वारा बताया गया कि घायलो की स्थिति सामान्य है , थाना पड़री पुलिस वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है ,