मिर्ज़ापुर पड़री क्षेत्र के एक गांव में बारिश के दौरान गिरा टिन शेड दबकर महिला की मौत
मिर्ज़ापुर थाना पड़री क्षेत्र के रामनगर सीकरी गांव में बारिश के दौरान टिन शेड गिरने से उसके नीचे दबकर एक महिला घायल हो गयी, परिजनों ने घायल महिला को इलाज के लिए लेकर जिला मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई , मिली जानकारी के अनुसार महिला लालमणि देवी अपने खेत से काम करके वापस घर लौट रही थी, तभी तेज बारिश शुरू हो गयी, बारिश से बचने के लिए महिला घर के पास टिन शेड के नीचे बैठ गई, तभी अचानक तेज बारिश होने की वजह से टिन शेड भरभरा कर नीचे गिर गया, उसके नीचे दब कर महिला घायल हो गयी, परिजनों द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए जिला मंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,