मिर्ज़ापुर प्रोजेक्ट मिलन के तहत 22 बिछड़े दम्पत्तियों को परिवार परामर्श केन्द्र मिलाया
मिर्ज़ापुर जनपद के प्रोजेक्ट मिलन में महिला परिवार परामर्श केन्द्र को काफी मेहनत करने के बाद आज बड़ी सफलता मिली , प्रोजेक्ट मिलन के तहत आज बिछड़े 22 दम्पत्तियों को परिवार परामर्श केन्द्र ने आपस मे मिलाया , दोनो दम्पत्ति साथ रहने को एक दूसरे के साथ राजी हो गए , परिवार परामर्श केन्द्र ने जिन दम्पत्तियों को एक दूसरे के साथ रहने को राजी किया वो मिर्ज़ापुर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले थे , जिन्हें काउन्सिलिंग के माध्यम से एक साथ रहने के लिए राजी कर लिया गया , विवाहित दम्पत्ति विभिन्न कारणों से एक दूसरे से अलग-अलग रह रहे थे , प्रोजेक्ट मिलन काउंसिलिंग में होने वाली समस्त कार्यवाही के दौरान महिला निरीक्षक सीमा सिंह , महिला उप-निरीक्षक शशि तिवारी , महिला आरक्षी प्रीति चौबे व सपना के साथ सभी सदस्यगण मौजूद रहे ,