मिर्ज़ापुर प्रोजेक्ट मिलन के तहत 10 बिछड़े दम्पत्तियों को आपस मे मिलाया गया
मिर्ज़ापुर प्रोजेक्ट मिलन के तहत परिवार परामर्श केन्द्र ने आज 10 बिछड़े दम्पत्तियों को आपस मे मिलाकर पति पत्नी को एक साथ रहने के लिए राजी कर लिया , मिर्ज़ापुर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले ये विवाहित दम्पत्ति विभिन्न कारणों से एक दूसरे से अलग-अलग रह रहे थे , पुलिस अधीक्षक द्वारा चलायें जा रहे प्रोजेक्ट मिलन में महिला परिवार परामर्श केन्द्र में हुयी काउन्सिलिंग के माध्यम से 10 बिछड़े दम्पत्तियों को मिला कर एक दूसरे के साथ रहने के लिए राजी कर लिया गया , परिवार परामर्श केन्द्र प्रोजेक्ट मिलन काउंसिलिंग में कार्यवाही के दौरान महिला उप-निरीक्षक शशि तिवारी व लालमणि सेठ , महिला आरक्षी प्रीति चौबे , सपना , सदस्य निर्मला राय , डा0कृष्णा सिंह के साथ और भी लोग मौजूद रहे ,