मिर्ज़ापुर प्रेम में धोखा खायी युवती आरोपी प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
मिर्ज़ापुर थाना चुनार कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने आरोप लगाया कि उसके साथ शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाकर आरोपी प्रेमी दो साल तक उसका शारीरिक शोषण किया, आरोपी प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को लेकर युवती जिला मुख्यालय पर बैठकर आमरण अनशन का एलान कर तख्ती लेकर प्रदर्शन करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग करने लगी, जिसको देखते हुए जिला प्रशासन के हाथपांव फूलने लगे, युवती ने बताया कि युवक के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज नही कर रही है, युवती ने आरोप लगाया की युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ दो साल तक शारीरिक शोषण किया, अब शादी करने से इनकार कर रहा है, युवती के प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर चौकी इंचार्ज शाहिद खान पुलिस बल के साथ जिला मुख्यालय पहुंचकर युवती को समझा बुझा कर चुनार कोतवाली भेजा गया ,