मिर्ज़ापुर प्रदेश के दोनो उप मुख्यमंत्री के साथ मड़िहान विधायक भी पहुचे मंत्री की माँ को श्रद्धांजलि देने
मिर्ज़ापुर जमालपुर ओड़ी गांव में आज उत्तर प्रदेश के दोनो उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक के साथ मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल भी पहुचे जल शक्ति मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह के पैतृक गांव में उनकी माता जी के निधन पर अपनी शोक श्रद्धांजलि अर्पित करने , दरसल बीते दिनों प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह की माता का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया था , हर कोई मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह के दुःख में शरीक होकर अपनी तरफ से श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक गांव जमालपुर ओड़ी पहुच रहा है , कल प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी श्रद्धांजलि देने आए हुए थे , तो आज उत्तर प्रदेश के दोनो उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक भी श्रद्धांजलि देने उनके गांव पहुचे , कल जहा प्रदेश सरकार के सच्चे सिपाही मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल प्रदेश के मुखिया के साथ साथ लगे रहे , तो वही आज भी प्रदेश के दोनो उप मुख्यमंत्री के साथ साथ मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल लगे रहे , प्रदेश के दोनो उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने दिवंगत माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं भी व्यक्त कीं ,