मिर्ज़ापुर प्रत्याशियों की बढ़ी धड़कन छानबे उपचुनाव व निकाय चुनाव की मतगणना कल सुबह 8 बजे से
मिर्ज़ापुर 395-छानबे विधानसभा उपचुनाव व नगर निकाय चुनाव का मतगणना कल सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी , जिसका नतीजा भी कल ही आ जाएंगे , दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगम और 199 नगर पालिका के साथ 544 नगर पंचायतों के कल 8 बजे मतगणना शुरू होने के थोड़ी देर बाद से ही परिणाम आने शुरू हो जाएंगे , कल सुबह 8 बजे से सभी जिलों में काउंटिंग शुरू हो जाएगी , मिर्ज़ापुर जनपद सहित जहा जहा मतगणना होगी , वहा वहा मतगणना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है , तो वही यूपी की 2 विधानसभा में उपचुनाव के नतीजे भी कल ही आएंगे , जिसमे एक रामपुर की स्वार सीट , तो वही दूसरी मिर्जापुर की छानबे सीट के भी नतीजे आने है , स्वार सीट पर अब्दुल्ला आजम की सदस्यता जाने के बाद यहा उपचुनाव हुए , तो वही छानबे सीट राहुल कोल के निधन के बाद खाली हुई थी ,