मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक ने कबड्डी प्रतियोगिता और प्रिंटिंग प्रेस का दो अलग अलग जगहों पर किया उदघाट्न
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल नर आज अपने विधानसभा क्षेत्र में दो अलग अलग क्षेत्रो में जाकर कबड्डी प्रतियोगिता और प्रिंटिंग प्रेस का फीता काटकर उदघाट्न किया, विधायक जी मंडल सतेशगढ़ के बरगवां, कूबा स्थित जनता इंटर कॉलेज में 69वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय में बालक, व बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता 2025-26 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया, इस दौरान विधायक जी अपने संबोधन में कहा कि सभी खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेलें और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सबको प्रेरित करें, खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास का भी साधन है, उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार खेल को लगातार बढ़ावा देकर युवाओं को रोजगार के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवसर उपलब्ध करा रही है, उद्घाटन में मैच राजगढ़ एवं नगर क्षेत्र की टीमों के बीच खेला गया, उसके बाद विधायक जी राजगढ़ के ग्राम नदिहार, शाहगंज बाजार मे आरना कंप्यूटर प्रिंटिंग प्रेस का फीता काटकर उदघाट्न किया,