मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री और वर्तमान मंत्री अपना दल एस प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल की हैट्रिक के लिए कर रहे जुगलबंदी
मिर्ज़ापुर लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है, मुकाबला दिलचस्प की ओर बढ़ रहा है , आज यूपी सरकार के पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल और वर्तमान कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल एक साथ कई क्षेत्रों में दौरा करते हुए, भाजपा गठबंधन अपना दल एस की संयुक्त प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल की हैट्रिक के लिए राजनीति जुगलबंदी शुरू कर दिया , आज दोनो नेताओ ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ के चुनाव कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया , जिसमे भाजपा और अपना दल एस दोनो पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे , तो वही दूसरी तरफ पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल भाजपा गठबंधन अपना दल एस की संयुक्त प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल की हैट्रिक लगवाने के लिए ताबड़तोड़ कई क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलते हुए कार्यकर्ताओ के साथ बैठक भी किया , विधायक जी द्वारा ग्राम नौडिहवां (धनसीरिया) में ग्रामीणों से जनसंपर्क कर बैठक किया, इसके बाद राजगढ़ के ग्राम भावां में घर-घर जनसंपर्क किया, उसके बाद भारतीय जनता पार्टी शक्ति केंद्र हिनौता, ग्राम पड़रवां में बैठक, ग्राम हिनौता के रामलीला मैदान मे बूथ अध्यक्ष एवं पन्ना प्रमुख के साथ बैठक, राजगढ़ के ग्राम खमरिया में बैठक, ग्राम धनसिरिया में बूथ अध्यक्ष एवं पन्ना प्रमुख के साथ बैठक, ग्राम नौडिहवां में ग्रामीणों के घर घर जाकर जनसंपर्क कर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोगो से अपील किया, साथ लोगो से कहा कि भाजपा, अपना दल (यस), निषाद पार्टी एवं सुभासपा के संयुक्त प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल के चुनाव चिन्ह कप प्लेट पर अधिक से अधिक बटन दबाकर तीसरी बार इन्हें भारी मतो से जीत दिलानी है , तभी प्रधानमंत्री जी 04 जून के गिनती में 400 पार के संकल्प को पूरा किया जा सकता है ,