मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक ने दलित बस्ती मे दलितों के बीच मनाया बाबा साहब की जयंती
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज बाबा साहब डॉo भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती को अपने विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 338 गोल्हनपुर के दलित बस्ती मे जाकर बाबा साहब के जयंती को दलितों के बीच मनाया, मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 338 गोल्हनपुर में बाबा साहब डॉo भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजन किया गया था, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे, पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित व माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए, उनके व्यक्तित्व कृतित्व को याद किया, इस अवसर पर विधायक जी अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं महान विधिवेत्ता एवं प्रबल समाज सुधारक तथा भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहब डॉo भीमराव अंबेडकर जी ने अपने जीवन में तमाम सामाजिक बुराइयों, छुआछूत, महिलाओं के शिक्षा के लिए अपने पूरे जीवन को लगा दिया, आज उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हम सभी को आगे बढ़ाने की शक्ति मिलती है, समाजिक समरसता और न्याय का ढांचा स्थापित करने में बाबा साहब की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राज बहादुर सिंह, इंस पटेल, संदीप पाठक, अजय कुमार बिन्द, दीनानाथ, छन्नू राम, सेवालाल, कमला प्रसाद, लखन्दर, विश्वनाथ, लल्लाराम सहित बड़ी संख्या मे लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे ,