मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक ने जल जीवन मिशन के संयंत्रों का किया निरीक्षण
मिर्ज़ापुर प्रदेश सरकार के पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ ग्राम तालर में हर घर नल से जल योजना के तहत तैयार जल जीवन मिशन के संयंत्रों का स्थलीय निरीक्षण करने पहुचे , निरीक्षण के दौरान पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल पाया कि ग्राम तालर में हर घर नल से जल सप्लाई करने का लगभग 95% टेस्टिंग का कार्य का पूरा हो गया है , विधायक जी ने चालू कराकर देखा कि सभी मशीने चल रही है , डोगिंया जलाशय मे पानी कम होने की वजह से अभी चालू नही किया गया है , अपने विधानसभा क्षेत्र मड़िहान में पानी की समस्या को देखते हुए विधायक जी क्षेत्र में जल्द ही पानी सप्लाई करवाने के लिए प्रयासरत है , उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द सप्लाई शुरू करा दिया जाए , जल्द ही लोगो को पानी की समस्या से निजात मिल जाएगा ,