मिर्ज़ापुर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल ने किया वृक्षारोपण
मिर्ज़ापुर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल ने आज रूखड़घाट वार्ड के बावनवीर पार्क व गायत्री माता मंदिर में वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया, उन्होंने कहा कि हम सभी को भी पर्यावरण को संरक्षित और बचाने के लिये अपने आस-पास वृक्षारोपण करना चाहिये, जिससे पर्यावरण का संतुलन बना रहे, सूबे के मुखिया द्वारा प्रत्येक साल वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाता है, इस बार भी 36 करोड़ से ऊपर पौधारोपण किया जाना है, अपने आस पास खाली पड़ी जमीनों पर हम सभी को एक पेड़ लगाना चाहिए, जिससे इस धरती पर हो रहे जलवायु परिवर्तन को रोका जा सके, साथ में पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा उत्तर मौर्य, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विद्या तिवारी, पूर्व नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, राम असारे सरोज, सभासद धीरज सोनकर, पूर्व सभासद विनोद मौर्या, पूर्व सभासद शिव कुमार पटेल, अजय अग्रहरि, रमेश यादव, शिवांशु सिंह, सुभाष जायसवाल, उमाशंकर मौर्य, शंभूनाथ सोनकर, गायत्री परिवार के तरफ से अनिल सोनकर, सहित बड़ी संख्या में और भी लोग मौजूद रहे ,