मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री ने आखिर भाजपा कार्यकर्ताओ से क्या कहा सभी में भर गया जोश
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री वर्तमान मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने बूथ सशक्तिकरण की कार्यशाला आखिर ऐसा क्या कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ एक नयी ऊर्जा के साथ पार्टी के प्रति जोश भर गया , दरसल आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से मड़िहान विधानसभा में बूथ सशक्तिकरण की कार्यशाला शक्तेशगढ़ मंडल के ग्राम बरगवा मे आयोजित किया गया था , जिसमे मंडल के पदाधिकारी , अल्पकालीन विस्तारक , शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल प्रभारी , मोर्चा के अध्यक्ष , आईटी सेल , सोशल मीडिया संयोजक और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया , बैठक में पहुचे पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कुछ ऐसा कहा कि पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा के साथ एक नया जोश भर गया , मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसमे काम करने वालों की पूछ है , भाजपा में सबसे ज्यादा कार्यकर्ता को महत्व दिया जाता है , एक एक बूथ पर आज हमारे कार्यकर्ता और पदाधिकारी है , जिनके दम पर 2024 में एक बार फिर माo नरेन्द्र मोदी जी को हम लोग प्रधानमंत्री बनाने जा रहे है , बैठक में रविशंकर पांडेय , अमित पांडेय , राज बहादुर सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ,