मिर्ज़ापुर पुलिस लाईन से यातायात नवम्बर माह का हुआ शुभारम्भ
मिर्ज़ापुर पुलिस लाईन से मण्डलायुक्त विन्ध्याचल डां0 मुथुकुमार स्वामी बी. व पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र आर.पी. सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिनंन्दन ने एक साथ पुलिस लाइन से यातायात माह नवम्बर का शुभारंभ किया , कार्यक्रम में पहुंचे मण्डलायुक्त, पुलिस उपमहानिरीक्षक को पुलिस अधीक्षक ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया , सभी अधिकारियों ने एक साथ दीप प्रज्ज्वलित कर यातायात जागरूकता सम्बन्ध में स्कूली छात्र/छात्राओं व एनसीसी कैडेट को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए जागरूक करते हुए नियमों के पालन करने के लिए सभी को निर्देशित किया कि वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने व सीट बेल्ट लगाने की हिदायत भी दी, यह भी बताया गया की यातायात नियमों का पालन करके ही वाहन दुर्घटनाओ में कमी लायी जा सकती है , यातायात जागरूकता चेतना रथ व स्कूली छात्र, छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट द्वारा यातायात जागरूकता रैली को पुलिस लाइन से मण्डलायुक्त व पुलिस उपमहानिरीक्षक के साथ पुलिस अधीक्षक ने एक साथ हरी झण्डी दिखा कर पीएसी बैण्ड पार्टी व आरक्षीगण सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के साथ रवाना किया , यातायात पुलिस व स्वयं सेवी समूहों के सहयोग से नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, निबन्ध लेखन एवं अन्य आयोजनों के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जायेगा ,